इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आगरा द्वारा प्री डॉक्टर्स डे सीएमई एवं डॉक्टर्स डे कल्चरल नाइट का पोस्टर विमोचन एवं प्रेस वार्ता आयोजित

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आगरा द्वारा प्री डॉक्टर्स डे सीएमई एवं डॉक्टर्स डे कल्चरल नाइट का पोस्टर विमोचन एवं प्रेस वार्ता आयोजित

 

विष्णु सिकरवार/नैमिष टुडे
आगरा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन भवन, आगरा में आयोजित प्रेस वार्ता में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आगरा के अध्यक्ष डॉ. पंकज नगायच, सचिव डॉ. रजनीश मिश्रा, उपाध्यक्ष डॉ. सीमा सिंह, वैज्ञानिक सचिव डॉ. दीप्ति माला एवं कोषाध्यक्ष डॉ. मुकेश भारद्वाज ने आगामी दो प्रमुख आयोजनों—28 जून को आयोजित होने वाली प्री डॉक्टर डे सीएमई तथा एक जुलाई डॉक्टर डे की विस्तृत जानकारी मीडिया से साझा की एवं दोनों कार्यक्रमों के पोस्टर का विमोचन किया।
डॉ. पंकज नगायच का उद्देश्य केवल चिकित्सकों का संगठन नहीं, बल्कि समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना भी है। ये दोनों कार्यक्रम चिकित्सा शिक्षा और आपसी सौहार्द को नई दिशा देंगे।
डॉ. रजनीश मिश्रा ने प्री डॉक्टर डे में आधुनिक चिकित्सा के महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा चर्चा होगी, जबकि डॉक्टर डे चिकित्सकों एवं उनके परिवारों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने का अवसर बनेगी।
डॉ. सीमा सिंह ने बताया
इन आयोजनों में ज्ञान, संस्कृति और सहभागिता का सुंदर समन्वय देखने को मिलेगा। हम सभी चिकित्सकों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता का अनुरोध करते हैं।

डॉ. दीप्तिमाला अग्रवाल
ने बताया इस वर्ष की सीएमई का वैज्ञानिक कार्यक्रम नवीनतम चिकित्सा प्रगति एवं व्यावहारिक क्लीनिकल विषयों पर केंद्रित है, जिससे प्रतिभागियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
डॉ. मुकेश भारद्वाज ने बताया सदैव उच्च गुणवत्ता वाले कार्यक्रमों के आयोजन के लिए प्रतिबद्ध है और सभी सदस्यों एवं सहयोगियों के समर्थन से यह आयोजन सफल होगा।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें