मोटरसाइकिल की टक्कर से महिला का टूटा पैर , जिला अस्पताल रेफर

मोटरसाइकिल की टक्कर से महिला का टूटा पैर , जिला अस्पताल रेफर

नैमिष टुडे /संवाददाता /विकास मिश्रा

सांडा/सकरन (सीतापुर)- शनिवार को पश्चिम पुरवा मजरा सांडा निवासी स्वर्गीय महेश्वर की पत्नी शिवदुलारी अपने घर से सांडा दवा लेने जा रही थी। तभी रास्ते पर तालाब के पास यूपी 34 एस 8457 बाइक सवार ने असन्तुलित होकर महिला के टक्कर मार दी। जिससे महिला रास्ते पर दूर जा गिरी वहीं मौजूद लोग शोर मचाने लगे तथा बाइक सवार को पकड़ लिया। बाइक सवार ने अपना नाम संदीप निवासी रेंधौरा कुचलैया बताया। ग्रामीणों ने घायल महिला शिवदुलारी को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडा में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सों ने पैर टूटना बताकर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें