प्रचंड गर्मी की तपिस को लेकर सड़कों पर पसरा सन्नाटा 

प्रचंड गर्मी की तपिस को लेकर सड़कों पर पसरा सन्नाटा

मिश्रित सीतापुर / वर्तमान समय सूर्य देव में उग्र रूप धारण कर लिया है । प्रचंड गर्मी का दौर शुरू हो गया है । आसमान से अंगारे बरस रहे हैं । लू के थपेड़ों से न दिन में चैन है न रात में सुकून । अब रातें भी तप रही हैं । गर्म हवा झुलसा रही है। हालात यह हैं कि सुबह 9 बजे से ही धूप अपने तल्ख तेवर दिखाने लगती है । इस हीट वेव के चलते लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे है । बाजारों व सड़कों पर सन्नाटा छाया हुआ है । गर्मी के चलते छतों पर रखी टंकियों का पानी खौल रहा है । इस प्रचंड गर्मी से बचने के लिए लोग शीतल पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं ।

चिकित्सा विभाग ने जारी किया अलर्ट ।

गर्मी के कहर को लेकर चिकित्सा विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है । लू-तापघात को लेकर प्रशासन की ओर से भी चेतावनी दी गई हैै । धूप में जाने से बचें। ठंडी जगह पर रहें। हल्के रंग व ढीले आरामदायक कपड़े पहनें। दोपहर के समय बाहर न निकले । तरल पदार्थ पीते रहें । अधिक तेल, मसाला, तीखी चीजों का जादा सेवन न करें । धूप और तेज गर्म हवा के संपर्क में सीधे आने से बचने का हर सम्भव प्रयास करें ।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें