
विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओ द्वारा पूज्य महाराज विमल देव महाराज का हुआ भव्य स्वागत
प्रतापगढ़।विश्व हिन्दू परिषद जिला कुण्डा के जिला अध्यक्ष संजय के नेतृत्व में शिवशक्ति परिवार सतपता लाला बाजार कुण्डा के पूज्य महाराज विमल देव का स्वागत किया गया। महराज ने कहा कि सनातन की सेवा करना ही हमारा लक्ष्य है। महराज जी द्वारा विश्व हिन्दू परिषद के आये हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत भी किया गया है। इस अवसर पर सुभाष चन्द्र मिश्र,अभय शंकर मिश्र,संयोग मणि, सत्यम , आदर्श, राहुल सहित विश्व हिन्दू परिषद के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।