
निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप का होगा आयोजन
प्रतापगढ़।राजापुर बिंधन,डेरवा,प्रतापगढ़ में उत्तम स्वास्थ्य सेवा के लिए 24*7 विश्वस्तरीय बहुविशेषता (मल्टी स्पेशलिटी ) उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए 110 बेड का गौरी शुक्ला हॉस्पिटल स्थापित किया गया है।गौरी शुक्ला हॉस्पिटल के प्रबंधक राजेश शुक्ला ने बताया की यह अस्पताल सेवा करुणा समर्पण की प्रतिमूर्ति हमारे प्रेरणाश्रोत शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर योगेश तिवारी को समर्पित है। हॉस्पिटल के उद्घाटन अवसर पर दिनांक 19/06/2026 व 20/06/2026 को निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप आयोजित किया गया है।जिसमें उच्च स्तरीय चिकित्सकों की टीम द्वारा स्वस्थ्य की जाँच की जाएगी।