घर में सेंध लगाकर लाखों की चोरी, चार नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

घर में सेंध लगाकर लाखों की चोरी, चार नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

नैमिष टुडे संवाददाता
संदना/गोंदलामऊ/सीतापुर

संदना (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के ग्राम रालामऊ में घर में सेंध लगाकर नगदी व सोने-चांदी के जेवरात चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों तथा अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रालामऊ निवासी रामू सिंह पुत्र स्वर्गीय महाबीर सिंह ने थाना संदना में दी गई तहरीर में बताया कि 7 जून 2026 की रात उनके घर की पश्चिमी दीवार में सेंध लगाकर चोर घर में घुस गए और सोने-चांदी के जेवरात सहित घर में रखी नगदी चोरी कर ले गए।
पीड़ित ने अपनी शिकायत में गांव के ही नन्हू धोबी पुत्र सूखे, समर सिंह पुत्र दिनेश सिंह, करूणाशंकर तथा कन्टू निवासी ग्राम रालामऊ को घटना में शामिल होने का संदेह व्यक्त करते हुए नामजद किया है। इसके अलावा अन्य अज्ञात व्यक्तियों के शामिल होने की भी आशंका जताई गई है।
तहरीर के आधार पर थाना संदना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक कृष्ण बिहारी चौबे को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
ग्राम क्षेत्र में हुई चोरी की इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस से जल्द खुलासा कर चोरी गए सामान की बरामदगी तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें