संदना में ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर से युवक की मौत

संदना में ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर से युवक की मौत

नैमिष टुडे संवाददाता
गोंदलामऊ सीतापुर

संदना सीतापुर।
संदना थाना क्षेत्र के बेहड़ा गांव के पास सोमवार शाम हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार शाम करीब पांच बजे बेहड़ा मार्ग पर एक बाइक सवार युवक जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक सामने चल रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और युवक सड़क पर दूर जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े।

स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उपचार शुरू किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

मृतक की पहचान सरवन कुमार (27) पुत्र सुखलाल पासी निवासी ग्राम पैसिया, थाना सिधौली के रूप में हुई है। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन और रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए। घटना के बाद गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें