प्रचंड गर्मी में सूखे तालाब, पशु-पक्षियों पर जल संकट गहराया

प्रचंड गर्मी में सूखे तालाब, पशु-पक्षियों पर जल संकट गहराया

मिश्रित सीतापुर / क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मिश्रित ब्लॉक की 71 ग्राम पंचायतों के अमृत सरोवर एवं तालाब सूखने से पशु-पक्षियों के सामने गंभीर जल संकट उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों का कहना है । कि तालाबों में पानी न होने से पशु-पक्षी प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर भटकने पर मजबूर हैं । ग्रामीणों के अनुसार गांवों में पशु-पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए तालाब ही प्रमुख जल स्रोत होते हैं। पूर्व वर्षों में गर्मी के मौसम में ग्राम प्रधानों एवं पंचायत सचिवों के सहयोग से तालाबों में पानी भरवाने की व्यवस्था की जाती थी । जिससे पशु-पक्षियों को राहत मिलती थी। लेकिन इस वर्ष प्रचंड गर्मी के बावजूद अब तक ग्राम पंचायतों अथवा ब्लॉक प्रशासन की ओर से सूखे तालाबों को भरवाने की कोई पहल नहीं की गई है । तालाबों और अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों के सूख जाने के कारण जंगली पशु भी पानी की तलाश में रात के समय गांवों की ओर रुख कर रहे हैं। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है । तथा उनकी सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है । क्षेत्र के लोगों का कहना है । कि बेसहारा पशु-पक्षी प्यास से व्याकुल हैं । और उन्हें तत्काल राहत पहुंचाने की आवश्यकता है। ग्राम पंचायतों के निवासियों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित कराते हुए सभी सूखे तालाबों एवं अमृत सरोवरों में शीघ्र पानी भरवाने तथा पशु-पक्षियों के लिए वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है । कि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो भीषण गर्मी के चलते पशु-पक्षियों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो सकता है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें