
तहसील मिश्रित में के अहलमद फौजदारी कक्ष में तैनात फौजदारी बाबू पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप
मिश्रित सीतापुर / तहसील मिश्रित के अहलमद फौजदारी कक्ष में तैनात फौजदारी बाबू मुनीर पर वादकारियों और अभियुक्तों से सुविधा शुल्क लेने के आरोप लग रहे हैं। सूत्रों की माने तो बिना सुविधा शुल्क के जमानत संबंधी कार्यों में अनावश्यक विलंब किया जाता है । तथा अभियुक्तों को जेल भेजने की धमकी देकर दबाव बनाया जाता है । बताया जाता है । कि पेशी पर आने वाले वादकारियों से भी कथित रूप से सुविधा शुल्क की मांग की जाती है। आरोप है कि बिना धनराशि दिए कई बार वादकारियों को समय से अगली तारीख तक नहीं दी जाती है । जिससे उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है । गौरतलब है कि इससे पूर्व तहसील मिश्रित में न्यायिक तहसीलदार के पेशकार पर भी रिश्वत लेने के आरोप सिद्ध हो चुके हैं। एंटी करेप्शन टीम ने छापेमारी कर उन्हें 18 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था।
स्थानीय लोगों का कहना है । कि इस कार्यवाही के बावजूद भी तहसील में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग सका है। लोगों ने प्रशासन से मांमले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की है।