
नगर पालिका मे आबादी के बींच लगी आग मची अफरा तफरी| अग्निशमन ने संभाली कमान
विशाल गुप्ता / सीतापुर /नैमिष टुडे
मिश्रिख नगर पालिका के मोहल्ला दौलतपुर मे पड़े खाली प्लाट मे शुक्रवार की दोपहर अचानक आग जलने लगी | बताते चले मोहल्ला दौलतपुर मे पड़े खाली प्लाट मे तमाम गंदगी कूड़ा आदि का जमावड़ा लगा हुआ हैं सफाई कर्मी द्वारा जिसकी सफाई नहीं की जाती, जिसके चलते शुक्रवार की दोपहर अचानक लगी आग ने विकराल रूप ले लिया और मोहल्ले मे अफरा तफरी मच गयी| मामले की जानकारी ई ओ नगर पालिका को दी गयी तो उन्होंने किसी को भेजनें के लिए कहा लेकिन कोई आया नहीं लेकिन वही अग्निसमन विभाग से आये दो सिपाही मोह समी, विकास कुमार ने पूरी मेहनत से धीमे धीमे आग पे काबू पा लिया और होने वाली बड़ी दुर्घटना होने से बचाया | सूत्रों के अनुसार इओ नगर पालिका ने टैंकर ड्राइवर को फ़ोन किया और टैंकर ड्राइवर ने हाईड्रा ड्राइवर को फोन किया उसने बताया लाइट न होने के कारण टैंकर भर नहीं पायेगा और हम पहुंच नहीं पायेंगे |