मण्डलायुक्त एवं अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के द्वारा मण्डलीय स्वास्थ्य समीक्षा बैठक कार्यालय अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सभागार में संपन्न

मण्डलायुक्त एवं अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के द्वारा मण्डलीय स्वास्थ्य समीक्षा बैठक कार्यालय अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सभागार में संपन्न

लखनऊ,

लखनऊ मण्डल के स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आज कार्यालय अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के सभागार में मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत एवं अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ0 जी0पी0 गुप्ता के द्वारा मण्डलीय स्वास्थ्य समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें फरवरी 2026 तक की प्रगति पर जनपदवार विस्तृत समीक्षा की गयी। बैठक में सभी जनपदों लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखीमपुर खीरी एवं रायबरेली के मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त जिला कार्यक्रम प्रबन्धक, बैठक में जनपद स्तर के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं मण्डल के समस्त 118 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा अधीक्षकों के द्वारा वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक में प्रतिभाग किया गया। बैठक में मण्डलीय एन0एच0एम0 के समस्त प्रबन्धकों, डा0 कमल मिश्रा, राज्य समन्वयक, क्वालिटी कार्याक्रम एवं यू0पी0टी0एस0यू0, एस0एम0नेट एवं यूनीसेफ के प्रतिनिधियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

समीक्षा में माह अप्रैल से फरवरी 2026 तक की अवधि में हुए संस्थागत प्रसवों, प्रथम संदर्भन इकाई, परिवार कल्याण, नियमित टीकाकरण, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यकम, विभिन्न चिकित्सा इकाईयों की राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) प्रमाणीकरण, गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, ई संजीवनी (टेली कन्सलटेशन), आयुष्मान आरोग्य मंदिर का जनपद वार विश्लेषण किया गया।

प्रसव पूर्व जाँच में ब्लाक हरपालपुर, माधौगंज जनपद हरदोई, मोहम्मदी, बेहजम, जनपद खीरी, ब्लाक माल, लखनऊ, ब्लाक हरचंन्दपुर जनपद रायबरेली, ब्लाक मिश्रिख, एलिया जनपद सीतापुर, ब्लाक नवाबगंज, बिछिया एवं फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव की उपलब्धि विगत माह से कम पायी गयी। जिसके लिये मण्डलायुक्त के द्वारा निर्देर्शित किया गया कि उपकेन्द्र वार ए0एन0एम0 एवं आशा की समीक्षा की गयी एवं कम उपलब्धि वाले क्षेत्रों का चिन्हीकरण कर उपलब्धि बढाई जाये। समीक्षा बैठक में निरन्तर प्रसव की उपलब्धि कम पायें जाने पर मण्डलायुक्त के द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि आगामी एक सप्ताह में समीक्षा कर में कार्य में सुधार लायें।

मण्डलायुक्त के द्वारा सभी मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि सभी प्राइवेट चिकित्सालयों की एच0एम0आई0एस0 (हेल्थ मैनेजमेन्ट इन्फार्मस सिस्टम) पोर्टल पर शत प्रतिशत पंजीकरण कराये जाने एवं प्रगति को अंकित कराये। परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत अंतरा, छाया एवं आई0यू0सी0डी0 में कुछ स्वास्थ्य केन्द्र आपरेशनल नही थे, उन सभी को आपरेशनल करने के निर्देश दिये गये। समस्त जनमानस की शत प्रतिशत आभा आई0डी0 के लक्ष्य की पूर्ति हेतु सभी चिकित्सालयों में आभा आई0डी0 बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही आशा, सी0एच0ओ0, ए0एन0एम0 की लगाकर लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित की जाये।

समस्त मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शहरीय स्वास्थ्य कार्यकम के अन्तर्गत मानव संसाधन, स्वास्थ्य इकाईयों, आशा के गैप को पूर्ण कराये। बैठक में एन0क्यू0ए0एस0 कार्यक्रम में प्रमाणन प्रगति समस्त चिकित्सा इकाईयों पर विस्तार से देखा गया। टेली कन्सल्टेशन की गुणवत्ता बढाये जाने एवं नोडल अधिकारियों के द्वारा सभी सी0एच0ओ0 का अभिमुखीकरण एवं अनुश्रवण हेतु मण्डलायुक्त के द्वारा निर्देशित किया गया।

बैठक में प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेले की भी समीक्षा करते हुये मण्डलायुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि मेले के दिवस पर बिना किसी अपरिहार्य कारणों के चिकित्सक एवं स्टाफ को अवकाश स्वीकृत न किया जाये एवं आरोग्य मेले के प्रचार-प्रसार को सघन किया जाये। सभी प्रकार की उपलब्ध सुविधायें आम जनमानस को प्रदान की जायें एवं गुणवत्ता को और अधिक बढ़ाया जाये। आयुष्मान आरोग्य मंदिर की मासिक एवं दैनिक रिपोर्ट शत-प्रतिशत कराना जाना सभी मुख्य चिकित्साधिकारी सुनिश्चित करें एवं जिन आयुष्मान आरोग्य मंदिर द्वारा लगातार समय से रिर्पोटिंग नहीं की जाती है उनके कम्युनिटी हेल्थ आफिसर को चेतावनी देने एवं नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें