हमारा आँगन हमारे बच्चें उत्सव सकुशल सम्पन्न

हमारा आँगन हमारे बच्चें उत्सव सकुशल सम्पन्न

लक्ष्मणपुर प्रतापगढ़।लक्ष्मणपुर ब्लॉक में खण्ड शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार जी के निर्देशन में हमारा आँगन हमारे बच्चें कार्यक्रम पूर्ण हुआ।जिसकी अध्यक्षता मत्स्येंद्रनाथ मिश्र एवं संचालन आस्तिक कुमार द्विवेदी द्वारा किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीडीपीओ ममता सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।उत्सव में नोडल संकुल शिक्षक विश्वदीप सिंह,बाल कृष्ण,ए आर पी अंकित त्रिपाठी व श्याम मिश्र,उदय सिंह अटेवा ब्लॉक अध्यक्ष,विजय भारती,अल्ताफ़ हुसैन,विपिन जायसवाल,अबरार हुसैन,मो इमरान आदि अध्यापकगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम सहयोगी के रूप में कृष्ण कुमार,जय प्रकाश,संदीप, आशुतोष ने अपना योगदान दिया।कार्यक्रम की शुरुआत खण्ड शिक्षा अधिकारी सुरेश द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर के किया गया तदोपरांत बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।अंत में ब्लॉक के निपुण लक्ष्य की प्राप्ति करने वाले सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें