
बिसवां -सीतापुर
जनपद के विख्यात कवि साहित्य भूषण कमलेश मौर्य मृदु को पुस्तक मेला लखनऊ में ” सुंदरम साहित्य श्री सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सुंदरम साहित्य संस्थान के वार्षिकोत्सव के अवसर पर रवीन्द्रालय परिसर में लखनऊ पुस्तक मेला पंडाल में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदान किया गया।इस समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार आचार्य ओम नीरव, विशिष्ट अतिथि डा दिनेश चंद्र अवस्थी व कृपाशंकर श्रीवास्तव विश्वास लखनवी व पीजीआई के अधीक्षक डा राजेश हर्षवर्धन थे। अध्यक्षता संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष नरेन्द्र भूषण ने की।मंच पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवीन्द्र नाथ तिवारी व महामंत्री हरिमोहन माधव वाजपेई की उपस्थिति रही। संचालन डा योगेश , ममता पंकज , रेनू द्विवेदी व कैलाश पुंज ने किया। डा शोमा दीक्षित भावना द्वारा प्रस्तुत वाणी वंदना से समारोह का शुभारंभ हुआ।इस अवसर पर काशी से पधारे वरिष्ठ कवि ब्रजेंन्द्र द्विवेदी, भोपाल के मनीष श्रीवास्तव बादल, अनिल यादव, मंजू सक्सेना, वर्षा श्रीवास्तव, पत्रकार मृत्युंजय प्रसाद गुप्त, मनमोहन बाराकोटी, विजय तन्हा, अतुल बाजपेई, संतोष मौर्य मतवाला, रिंकी पाठक मणिकर्णिका, राजाराम चौरसिया कु लक्ष्मी चौरसिया, हृदय रोग विशेषज्ञ डा वी एम खरें तथा डा अभिनव गुप्त सहित 82 कवियों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय मंत्री साहित्य भूषण कमलेश मौर्य मृदु को सम्मानित किये जाने पर नगर व जनपद के अनेक गणमान्य लोगों व साहित्यकारो तथा जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी है।
बधाई देने वालों में मुख्य है राष्ट्रीय कवि संगम जिलाध्यक्ष आनंद खत्री आनंद , बिसवां लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मेहरोत्रा एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष बी एन गुप्ता, व कमलेंद्र बाजपेई, बिसवां बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव,संस्कार भारती बिसवां के पूर्व महासचिव घनश्याम शर्मा, रसिक काव्य संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष रामकुमार रसिक, कला कुंज भारती के संपादक पद्मकांत शर्मा प्रभात, क्षेत्रीय विधायक निर्मल वर्मा व सदस्य विधान परिषद पवन सिंह चौहान , सृजन साहित्य संस्थान के संस्थापक संदीप मिश्र सरसआदि। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए शतायु होने की कामना की है।