
हीरागंज चेयरमैन प्रतिनिधि उदय शंकर पाण्डेय के खिलाफ झूठे आरोप, समर्थकों ने की सच्चाई का साथ देने की अपील
हीरागंज बाजार/कुण्डा- चेयरमैन हीरागंज प्रतिनिधि उदय शंकर पाण्डेय के खिलाफ कुछ अराजक तत्वों द्वारा झूठे मामले में नाम उछाल कर अपनी राजनीति चमकाने का कार्य किया जा रहा है। लेकिन सच्चाई सबके सामने है कि पाण्डेय जी ने हमेशा बेघरों का सहारा बनकर रहने को छत दी है और समाज सेवा में अपनी ईमानदारी और सच्चाई का परिचय दिया है।
उदय शंकर पाण्डेय के समर्थकों का कहना है कि कुछ लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए झूठी खबरें चला रहे हैं। पाण्डेय जी ने कभी किसी की जमीन पर नुकसान नहीं किया है और हमेशा दूसरों की मदद के लिए खड़े रहे हैं।
जनता से अपील की जा रही है कि सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक खबर पर ध्यान न दें और उदय शंकर पाण्डेय के साथ खड़े रहें। पाण्डेय जी एक बेदाग, साहसी और संघर्षशील व्यक्ति हैं जो हमेशा जनता की सेवा में साथ खड़े रहेंगे।