सुल्तानपुर में गैस कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, कई एजेंसियों पर छापेमारी

सुल्तानपुर में गैस कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, कई एजेंसियों पर छापेमारी

जिलाधिकारी कुमार हर्ष के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी की कार्रवाई • खाड़ी क्षेत्र में युद्ध के चलते बढ़ी सतर्कता • रसोई गैस की जमाखोरी रोकने के लिए अभियान तेज
सुल्तानपुर
जनपद सुल्तानपुर में रसोई गैस की संभावित कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी कुमार हर्ष के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश मौर्य द्वारा जिले के विभिन्न गैस एजेंसियों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।
बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया के माध्यम से गैस की कालाबाजारी और अवैध भंडारण की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद जिला पूर्ति अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य एवं रसद विभाग की टीम ने कई गैस एजेंसियों पर औचक निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने एजेंसियों के स्टॉक रजिस्टर, वितरण प्रणाली तथा उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की। जांच के दौरान एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए गए

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें