लुटेरी दुल्हन गैंग के आरोपी की जमानत खारिज

लुटेरी दुल्हन गैंग के आरोपी की जमानत खारिज

सुलतानपुर। शादी के नाम ब्लैकमेल करने व धन उगाही केआरोप से जुड़े मामले में देवरिया जिले के रहने वाले आरोपी सुनील की तरफ से पेश की गई जमानत अर्जी पर मंगलवार को जिला जज की अदालत मे बहस चली। जिला जज सुनील कुमार की अदालत ने आरोपी के अपराध को समाज के लिए अत्यंत घातक व बेहद गंभीर मानते हुए उसकी जमानत अर्जी खारिज कर दिया है।
राजस्थान के रहने वाले वादी मुकदमा जगदीश ने गत 11 फरवरी को धनपतगंज थाने में शादी के नाम पर ब्लैकमेल करने व लाखों की ठगी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। वादी ने मामले में मथुरा जिले के आरोपी राजपाल,सुमन उर्फ मुस्कान,सुनील समेत कुल नौ लोगो के खिलाफ गम्भीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। कुछ दिनों पहले पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को जेल भेजने की कारवाई किया था। अदालत ने आरोपी सुनील के लिए जमानत का कोई आधार नहीं पाते हुए अर्जी खारिज कर दिया है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें