मिश्रित के होली परिक्रमा महोत्सव में फिल्मी कलाकारों व्दारा श्रीकृष्ण गीता सार का मंचन देखने उमड़ी भारी भीड़ 

मिश्रित के होली परिक्रमा महोत्सव में फिल्मी कलाकारों व्दारा श्रीकृष्ण गीता सार का मंचन देखने उमड़ी भारी भीड़

मिश्रित सीतापुर / विश्व प्रसिद्ध मिश्रित नैमिषारण्य में चल रहे चौरासी कोसीय होली परिक्रमा महोत्सव के अंतर्गत सोमवार रात भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर फिल्मी कलाकारों व्दारा श्रीकृष्ण गीता सार का प्रभावशाली मंचन किया गया । जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं और दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी । कार्यक्रम में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता पुनीत इस्सर की टीम ने मंचन प्रस्तुत किया। नाट्य प्रस्तुति में पुनीत इस्सर ने महाभारत के दुर्योधन का किरदार निभाया , जबकि अभिनेता विंदू दारा सिंह ने भीम की भूमिका निभाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया । कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय और दमदार संवादों ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा ।
कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों ने कलाकारों के अभिनय की जमकर सराहना की। इस मौके पर सीतापुर के जिलाधिकारी डा. राजा गणपति आर ने भी कलाकारों के प्रस्तुति की प्रशंसा की । इस अवसर पर 84 कोसीय परिक्रमा समिति के अध्यक्ष महंत नारायण दास , महंत संतोष दास खाकी , महंत सुरेशानंद तथा महंत विवेक भाई शास्त्री ने 84 कोसीय परिक्रमा के पड़ाव प्रभारी अधिकारियों और पत्रकारों को मंच पर पटका पहनाकर रुद्राक्ष की माला और प्रसाद देकर सम्मानित किया ।
कार्यक्रम के दौरान वेद व्यास पीठाधीश्वर अनिल कुमार शास्त्री , जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला , विधायक रामकृष्ण भार्गव , विकास हिन्दू सहित कई अधिकारी , कर्मचारी और बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें