मिश्रित नैमिषारण्य होली परिक्रमा मेला महोत्सव में देश विदेश से आए नाम चीन कवियों नें श्रोताओं को किया मंत्र मुग्ध 

मिश्रित नैमिषारण्य होली परिक्रमा मेला महोत्सव में देश विदेश से आए नाम चीन कवियों नें श्रोताओं को किया मंत्र मुग्ध

पूरी रात तालियों से गूंजता रहा पांडाल

मिश्रित सीतापुर / विश्व प्रसिद्ध मिश्रित नैमिषारण्य होली परिक्रमा मेला महोत्सव में मंगलवार की रात काव्य रस के नाम रही । आयोजित भव्य कवि सम्मेलन में देश के नामचीन कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को देर रात तक मंत्र मुग्ध कर दिया । पांडाल में हजारों की संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने कविताओं और हास्य व्यंग्य का भरपूर आनंद लिया । कार्यक्रम की शुरुआत आयुषी पांडेय द्वारा प्रस्तुत भजनों और आकर्षक कत्थक नृत्य से हुई । जिसने माहौल को भक्ति और सांस्कृतिक रंग में रंग दिया । इसके बाद सरस्वती वंदना के साथ कवि सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ किया गया । कवि सम्मेलन में देश के प्रसिद्ध कवि पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा , प्रताप फौजदार , दमदार बनारसी , रमेश विश्वहार , राम भदावर , शशिकांत यादव और जगदीप शुक्ला ‘अंचल’ सहित अन्य कवियों ने अपनी-अपनी रचनाओं से श्रोताओं को खूब हंसाया और भावुक भी किया । हास्य , व्यंग्ग , देशभक्ति और सामाजिक विषयों पर प्रस्तुत कविताओं को श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा । कार्यक्रम में दो कवियत्रियों ने भी अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों से समां बांध दी ।
कवि सम्मेलन के दौरान मेला परिसर में देर रात तक श्रोताओं की भारी भीड़ बनी रही । आयोजकों ने कार्यक्रम की सफल व्यवस्था के लिए सभी का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का संयोजन प्रख्यात कवि जगजीवन मिश्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ ।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें