अपना दल एस पार्टी बांदा की मासिक बैठक हुई सम्पन्न

अपना दल एस पार्टी बांदा की मासिक बैठक हुई सम्पन्न

बांदा:- अपना दल एस पार्टी बांदा की मासिक बैठक आज पार्टी कार्यालय (तिंदवारी रोड मंडी समिति के पास) में जिलाध्यक्ष कृष्णेन्द्र पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई , इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप आर बी सिंह पटेल राष्ट्रीय महासिचव अपना दल एस मौजूद रहे, इस बैठक का संचालन अजय सिंह पटेल जिला महासिचव ने किया, बैठक में सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि सभी लोग अपने अपने घरों में पार्टी झंडा , महापुरुषों के चित्र लगाए और इस बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान,अगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं आगामी विधानसभा के होने वाले चुनाव, को लेकर सभी कार्यकर्ताओं से वृहद रूप से चर्चा की गई , सभी बूथों और जोनों अध्यक्षों का चयन करके संगठन का विस्तार करेंगे, वही मुख्य अतिथि आर बी सिंह पटेल राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि जिले के संगठन से लेकर विधानसभा, जोन, सेंक्टर एवं बूथ तक के संगठन को मजबूत करने के लिए अभी से लगने के लिए आहवान किया और कहा कि सत्ता की चाबी बूथ कमेटी के पास होती है, चुनाव में अगर हम अपना बूथ जीत लेगे तो निश्चित ही मान ले कि हम त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सहित विधानसभा का भी चुनाव जीत लेगे, इस लिए हर हालत में चलो बूथ की ओर का नारा देते हुए बूथ की कमेटी निश्चित रूप से 2 माह के अंदर बनाकर कैंप कार्यालय लखनऊ को भेजे,
बैठक में कुबेर सिंह पटेल प्रदेश महासचिव सहकारिता मंच, दिनेश सिंह पटेल प्रदेश सचिव विधि मंच, कौशलेंद्र साहू विधानसभा अध्यक्ष नरैनी,सत्यपाल निषाद जिला महासिचव, अरुण कुमार पटेल जिला अध्यक्ष आई टी मंच बांदा, अजित सिंह विधानसभा अध्यक्ष बबेरू, रामफेर पटेल जिलाउपध्यक्ष, बेटालाल पटेल क्षेत्रीय अध्यक्ष, राजू राजकिशोर, रामनरेश पटेल पूर्व जिला अध्यक्ष, सुनीता देवी , मीराबाई जिला पंचायत सदस्य, रेखा कोटार्य, बिंदप्रसाद निषाद, पंकज, नोखेलाल, रामबाबू, सावान अंसारी, रमजानी, छोटू निषाद, सरोज कुशवाह, गौरव सक्सेना, सहित दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें