पी के बी डी इंटरनेशनल स्कूल को सीबीएसई से मिली मान्यता, क्षेत्र में खुशी की लहर

पी के बी डी इंटरनेशनल स्कूल को सीबीएसई से मिली मान्यता, क्षेत्र में खुशी की लहर

सांगीपुर, प्रतापगढ़ । क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान पी के बी डी इंटरनेशनल स्कूल, वासुदेव नगर पूरे नारायण दास, सांगीपुर प्रतापगढ़ को सीबीएसई से आधिकारिक मान्यता प्राप्त हो गई है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है।विद्यालय की प्रधानाचार्य सरिता अग्रवाल भालोठिया ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण सुविधाएं और अनुशासित वातावरण उपलब्ध कराने के निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप सीबीएसई बोर्ड द्वारा यह मान्यता प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के प्रबंधक मंडल, शिक्षकों की कड़ी मेहनत और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यालय भविष्य में भी छात्रों को उच्च स्तर की शिक्षा, नैतिक मूल्यों और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में मार्गदर्शन देता रहेगा। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में शिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और विद्यालय की निरंतर प्रगति की कामना की।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें