
मिश्रित के पंचकोसीय परिक्रमा पांच दिवसीय विशाल भंडारे का आयोजन
मिश्रित सीतापुर / धार्मिक आस्था और सेवा भावना के पावन अवसर पर महर्षि दधीचि जनकल्याण सेवार्थ सनातन धर्म सेवा रजि. द्वारा मिश्रित में आयोजित प्रथम पंचकोसीय परिक्रमा के अवसर पर लगातार पांच दिनों तक विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। यह भंडारा परिक्रमा मार्ग स्थित ज्ञान सागर क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए संचालित हो रहा है।
पंचकोसीय परिक्रमा में दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए भोजन, जलपान एवं विश्राम की समुचित व्यवस्था की गई है। भंडारे में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से सेवा कार्य किया जा रहा है।समिति के अध्यक्ष अपूर्व पांडेय (वरिष्ठ पत्रकार, मिश्रिख) ने बताया कि परिक्रमा में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सेवा करना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की परंपरा में सेवा और सहयोग की भावना सर्वोपरि है, और इसी भाव के साथ यह आयोजन किया जा रहा है।समिति के संरक्षक महर्षि श्री स्वामी श्री विमलानंद सरस्वती जी के मार्गदर्शन में यह भंडारा सुचारु रूप से संचालित हो रहा है।इस पुनीत कार्य में आशीष मोहन मिश्रा, पत्रकार कौशलेंद्र त्रिपाठी, लालता यादव, नीरज यादव (पत्रकार), विशाल मिश्रा, विवेक सिंह चौहान, अश्वनी मिश्रा, श्यामा मौर्य, अरविंद पांडेय सहित अनेक श्रद्धालु सक्रिय सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
भंडारे में श्रद्धालुओं के बैठने, पेयजल एवं स्वच्छता की विशेष व्यवस्था की गई है। परिक्रमा मार्ग पर सेवा कार्यों को देखकर श्रद्धालुओं ने समिति की सराहना की और आयोजकों को साधुवाद दिया।
धार्मिक आस्था, सेवा और सहयोग की भावना से परिपूर्ण यह आयोजन पंचकोसीय परिक्रमा में श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।वही सिधौली रोड क्रासिंग पर प्रदीप सिंह, राजेश्वरी स्कूल के पास सोनू सागर, चन्दूपुर में महर्षि दधीचि आश्रम की तरफ से शिवसागर यादव विशाल भंडारे किये जा रहे है।