
विद्वत सभा एवं सम्मान समारोह विधिवत हुआ सम्पन्न
सगरा सुन्दरपुर- प्रतापगढ़।आज काशी से पधारे संस्कृत विद्वानों की उपस्थिति से ब्लाक लक्ष्मणपुर अंतर्गत डाँड़ी ( नगरहा का पुरवा) गाँव धन्य हो गया।विद्वत सभा एवं सम्मान समारोह में श्रद्धेया माता निर्मला देवी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए विद्वत जनों ने अपने अपने विचार रखते हुए सामाजिक विसंगतियों पर प्रहार कर लोगों को सोचने पर विवश कर दिया।मुख्य अतिथि विश्वनाथगंज विधायक जीत लाल पटेल ने कहा कि विद्वानों ने समय समय पर समाज को जागृत करने का काम किए जिससे विद्वानों का सभी जगह सम्मान होता है।कार्यक्रम अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ राकेश सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि सामाजिक सुधार के लिए विद्वत समाज को आगे आना होगा।समाज का ताना -बाना टूट रहा है। सनातन पर लगातार प्रहार किया जा रहा है। इस ताने बाने को दुरुस्त करने के लिए मनीषियों के विचार महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।प्रथमेश मिश्र ने भी माता निर्मला देवी को श्रद्धासुमन अर्पित कर अपने विचार रखे। आचार्य राम समुझ तिवारी ने सनातन के मूल पर प्रकाश डाला। आचार्य दिलीप ओझा सामाजिक समरसता और सद्भाव बढ़ाने पर जोर देकर सनातन को फलने फूलने पर बल दिया। विद्वत सभा कार्यक्रम में यज्ञ कुमार पाण्डेय, राजेश मिश्र (शिक्षक नेता), राधेश पाण्डेय, रत्नाकर तिवारी आदि लोगों ने अपने विचार रखे।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता डॉ राकेश सिंह ने की। संचालन काशी के विद्वान डॉ शेष मणि शुक्ल ने किया।संयोजन कल्पनाथ शुक्ल का रहा।जगन्नाथ शुक्ल, मुरली उपाध्याय, अनूप त्रिपाठी चंद्रशेखर शुक्ल आदि लोगों की उपस्थिति सराहनीय रही। कार्यक्रम के अंत में संजय शुक्ल ( समाजसेवी) आये हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।