
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत एत्मादपुर ब्लॉक एवं खंदौली ब्लॉक में 53 जोड़ों का हुआ विवाह समारोह संपन्न
केंद्रीय मंत्री प्रो एस पी सिंह बघेल ,विधायक डॉ धर्मपाल सिंह , ब्लॉक प्रमुख खंदौली आशीष शर्मा, ने जोड़ों को आशीर्वाद देकर दी शुभकामनाएं
विष्णु सिकरवार
आगरा। सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत एत्मादपुर ब्लॉक एवं खंदोली ब्लॉक में 53 जोड़ों का विवाह समारोह संपन्न हुआ। यह आयोजन सामाजिक समरसता और जनकल्याण की भावना का सशक्त उदाहरण रहा।
कार्यक्रम में भारत सरकार के मंत्री प्रो एस पी सिंह बघेल, विधायक डॉ धर्मपाल सिंह , ब्लॉक प्रमुख खंदोली आशीष शर्मा, ब्लॉक प्रमुख पति एवं प्रतिनिधि एत्मादपुर अवधेश उर्फ रामू भाई, मंडल अध्यक्ष स्वदेश बघेल, खंड विकास अधिकारी विजय कुमार अग्रवाल सहित दोनों ब्लॉकों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
माननीय मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है। यह योजना न केवल बेटियों के विवाह को सम्मानपूर्वक संपन्न कराने में सहयोग प्रदान करती है, बल्कि सामाजिक समानता और सामूहिक सहयोग की भावना को भी सुदृढ़ करती है।
उन्होंने नव दंपतियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ दी।