विद्युत बिल राहत योजना के तीसरे चरण में उपभोक्ताओं पर होगी कार्रवाही

विद्युत बिल राहत योजना के तीसरे चरण में उपभोक्ताओं पर होगी कार्रवाही

सांडा/सकरन/सीतापुर में विद्युत उपखंड सांडा में बिजली बिल राहत योजना के तीसरे चरण में भी बकाया बिल न जमा करने वालो पर अब विभाग द्वारा कार्यवाही की जाएगी। अवर अभियंता सुरेश चंद्र ने प्रचार वाहन को रवाना करते हुए बताया कि बिजली बिल राहत योजना 2025-26 का तीसरा चरण और अन्तिम चरण चल रहा है जिसकी अंतिम तारीख 28 फरवरी तक चलेगा इस बीच में जितने भी बकायेदार हैं वो सभी लोग अपना बिल जमा कर दें अन्यथा उन उपभोक्ताओं का मीटर उखाड़कर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी हमारा प्रचार वाहन लगातार गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है जिससे अभी तक हमारी टीम द्वारा तीन महीने में लगभग 3600 बिल जमा किए गए हैं जिससे लगभग दो करोड़ रुपए जमा किए गए हैं और आगे भी अग्रिम कार्यवाही प्रचिलत रहेगी। इसमें बृजेश कुमार टीजी 2, दीपक कुमार, लाइन स्टाफ रामचंद्र,लवकुश,बालक राम, विनीत कुमार,परवेज आलम,इरशाद,शादाब,शोभित आदि सभी स्टाफ की मेहनत से संभव हुआ है

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें