पर्यावरण सेना प्रमुख ने गांव में चौपाल लगाकर जल संरक्षण के प्रति लोगों को किया जागरुक

पर्यावरण सेना प्रमुख ने गांव में चौपाल लगाकर जल संरक्षण के प्रति लोगों को किया जागरुक

लालगंज, प्रतापगढ़ । लक्ष्मणपुर ब्लॉक के हंडौर शेखपुर में जल संरक्षण को लेकर एक महत्वपूर्ण चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें युनिस्को द्वारा वर्ल्ड वॉटर एवार्ड विजेता और पर्यावरण सेना के प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने गांववासियों के साथ संवाद किया।इस अवसर पर उन्होंने जल संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए गांववासियों को जागरुक किया अजय क्रांतिकारी ने कहा कि जल ही जीवन है, और इसके संरक्षण से ही हम आने वाली पीढ़ियों के लिए पानी की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। हमें पानी का सही उपयोग करने की आवश्यकता है और साथ ही इसकी बचत के उपायों को अपनाने की जरूरत है। इसके अतिरिक्त, अजय क्रांतिकारी ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए उनकी प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने विशेष रूप से रामकिशोर और राजेन्द्र कोरी के हैंडपंपों की खराब स्थिति और पानी की टंकी के संचालन में आ रही समस्याओं का उल्लेख किया। उन्होंने जल निगम के एक्सीएन और एडीओ पंचायत लक्ष्मणपुर सुभाष सिंह से समस्याओं को शीघ्र सुलझाने की अपील की। चौपाल के दौरान गांव वालों ने प्लास्टिक की उपयोगिता पर अंकुश लगाने और जल संरक्षण करने का संकल्प लिया । इस मौके पर मो. आरिफ, रंजन कुमार, विनोद कुमार, सत्यराज, मुन्ना कोरी, अंजली कोरी, आदि रहे ।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें