24 फरवरी को लगेगा मेदांता हॉस्पिटल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

24 फरवरी को लगेगा मेदांता हॉस्पिटल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

सिविल लाइन स्थित ड्रीम विजन एकैडमी में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक होगा आयोजन

सुल्तानपुर।मेदांता हॉस्पिटल की ओर से कल नगर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सिविल लाइन स्थित ड्रीम विजन एकैडमी में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित होगा।श्रमजीवी पत्रकार यूनियन/पत्रकार एसोसिएशन उ.प्र. सुल्तानपुर के तत्वावधान में आयोजित शिविर में बीपी,आरबीएस,ईसीजी,बीएमडी,पीएफटी और एसपीओ2 की जांच निःशुल्क की जाएगी। साथ ही गठिया,पेट दर्द,गैस,न्यूरो,सर्वाइकल,माइग्रेन,यूरोलॉजी,प्रोस्टेट समेत विभिन्न रोगों पर परामर्श दिया जाएगा।मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के कंसलटेंट फिजिशियन डॉ.आशीष बंसल के साथ चिकित्सकों की टीम मरीजों को परामर्श देगी।वरिष्ठ पत्रकार डॉ.अवधेश शुक्ला व वरिष्ठ पत्रकार संतोष यादव ने आमजन से शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की है !!

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें