
क्रोएशिया प्रधानमंत्री एंड्रेज प्लेनकोविक पहुंचे आगरा, देखा ताजमहल और आगरा किला
उच्च शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश योगेंद्र उपाध्याय तथा चीफ सेक्रेट्री उ.प्र. एसपी गोयल ने किया स्वागत
विष्णु सिकरवार
आगरा। शनिवार को क्रोएशिया के प्रधानमंत्री एंड्रेज प्लेनकोविक आगरा पहुंचे, जहां ताजमहल और लालकिला का अवलोकन किया।
क्रोएशिया के प्रधानमंत्री एंड्रेज प्लेनकोविक को भारत सरकार द्वारा अतिथि का दर्जा दिया गया है, उनकी आगवानी व स्वागत उच्च शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश योगेंद्र उपाध्याय तथा चीफ सेक्रेट्री उ.प्र.एसपी गोयल द्वारा पुष्पगुच्छ देकर किया किया।