
ऋषभ दुबे/नैमिष टुडे
छिबरामऊ। रविवार की शाम नगर में श्रीरामलीला कमेटी की ओर से निकली भव्य राम बारात ने श्रद्धालुओं के मन मोह लिए। शहर के प्रमुख मार्गों पर रंग-बिरंगे फूलों और तोरणद्वारों से सजावट की गई थी, वहीं 51 झांकियों ने रामलीला की जीवंत झलक पेश की।
बारात का शुभारंभ तालग्राम तिराहे पर विधायक व पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय और नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मनोज दुबे ने आरती उतारकर किया। इसके बाद नगर के मुख्य मार्गों पर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर भगवान राम, सीता और लक्ष्मण का स्वागत किया।
शहर की गलियों और चौराहों से गुजरती राम बारात में जय श्रीराम के उद्घोष के बीच भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।
बारात में डीजे गीतों और बैंड बाजों की धुन पर श्रद्धालु झूम उठे। देर रात तक चलने वाली इस यात्रा में राम-सीता विवाह का भव्य मंचन भी किया गया, जिसमें भक्तिमय वातावरण बन गया।
और कार्यक्रम की सफल व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, क्षेत्राधिकारी सुरेश मलिक और प्रभारी निरीक्षक विष्णुकांत तिवारी भारी पुलिस बल व पीएसी के साथ बारात के मार्ग में तैनात रहे, ताकि आयोजन पूरी तरह से शांतिपूर्ण और सुरक्षित हो।
इस भव्य राम बारात ने नगरवासियों के बीच उत्सव और भक्ति का अद्भुत माहौल पैदा किया और श्रद्धालुओं के मन में यादगार पल छोड़ गए।