
आगरा , गुरुद्वारा गुरु का ताल पहुंचकर भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य एवं भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने किया संत बाबा प्रीतम सिंह का सम्मान
विष्णु सिकरवार
आगरा। गुरुवार को गुरुपूर्णिमा के पावन पर्व पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वाहन पर आगरा के सभी मंडलों में विभिन्न मंदिरों,मठों एवं गुरुद्वारों पर पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुओं को शाल ओढ़ाकर,पुष्प माला पहना कर आशीर्वाद लिया और धर्म और सनातन संस्कृति के प्रति संतो के योगदान के लिए कृतज्ञता व्यक्त की।
आगरा महानगर का मुख्य कार्यक्रम आगरा स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा,गुरु का ताल में आयोजित हुआ।कार्यक्रम में भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य उपस्थित रहे। भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता एवं अन्य कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य ने सबसे पहले पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब जी के सामने माथा टेककर आशीर्वाद लिया।क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बड़ी पुष्प माला चढ़ाई और पवित्र वस्त्र भेट किए। गुरुद्वारा गुरु का ताल के ग्रंथि आसा सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को गुरुद्वारे के ऐतिहासिक इतिहास की जानकारी दी।
गुरुद्वारा गुरु के ताल के सर्व मुखी बाबा प्रीतम सिंह से आशीर्वाद लेकर उनका शाल ओढ़ाकर अभिवादन किया।बाबा प्रीतम सिंह ने क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य एवं भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के साथ उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को गुरु पूर्णिमा पर गुरु महाराज की बक्शीश प्रदान की। सभी लोगों ने गुरु का पवित्र लंगर प्रसाद ग्रहण किया।संत आशीर्वाद कार्यक्रम में मुख्य रूप से बाबा प्रीतम सिंह ,जत्थेदार राजिंदर सिंह,ग्रंथि आशा सिंह,ग्रंथि टीटू सिंह ,क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य,महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, बंटी ग्रोवर संजय अरोरा,कार्यक्रम संयोजक हेमंत भोजवानी,रोहित कत्याल,उपमा गुप्ता,श्यामवीर सिंह,शिव कुमार,हिमांशु ठाकुर,गोगा मौर्य,अनंत चौधरी,गोविंद कुशवाह,सचिन प्रधान आदि उपस्थित रहे।