
आगरा , विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश मातृशक्ति प्रकोष्ठ में सुनीता मेहता को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया
विष्णु सिकरवार
आगरा। आगरा की रहने वाली समाजसेवा के क्षेत्र में सुनीता मेहता के सामाजिक कार्यों के लगन को देखते हुए पूरे भारत देश में सुनीता मेहता सामाजिक कार्यों को करते आ रही हैं। सुनीता मेहता ने विश्व हिन्दू महासंघ संगठन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की ओर विश्व हिन्दू महासंघ संगठन से जुड़कर कार्य करने की रुचि दिखाई। जिसे देखते हुए विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश मातृशक्ति प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष संतोष मिश्रा द्वारा प्रदेश स्तर पर मनोनीत की गई। विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश मातृशक्ति प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष संतोष मिश्रा की संस्तुति पर एवं विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश मातृशक्ति प्रकोष्ठ की प्रदेश महामंत्री रेखा श्रीवास्तव के रायपरामर्श पर जिसमें एक बहुत ही अहम विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश मातृशक्ति प्रकोष्ठ के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर आगरा की रहने वाली समाजसेविका के नाम में से सुनीता मेहता को जाना जाता है। विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश मातृशक्ति प्रकोष्ठ में सुनीता मेहता को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया। समाजसेवी सुनीता मेहता को विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश मातृशक्ति प्रकोष्ठ में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किए जाने पर आगरा में ही नहीं बल्कि पूरे भारत देश में उत्साह की लहर है। समाजसेवी सुनीता मेहता ने कहा कि मैं अपने नए दायित्व का निर्वाह विश्व हिन्दू महासंघ संगठन के संविधान का पालन करते हुए मैं अपना कार्य करूंगी। हमको सौंपी गई नए दायित्व की जिम्मेदारी मैं अपने नए दायित्व का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वाह करते हुए विश्व हिन्दू महासंघ संगठन को और मजबूत बनाने में अपना महत्वपूर्ण प्रयास करूंगी विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश मातृशक्ति प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता मेहता हिन्दू समाज को एकजुट करके एवं सनातन धर्म का प्रचार करने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग भी करेंगी।विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश मातृशक्ति प्रकोष्ठ में सुनीता मेहता को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किए जाने पर विश्व हिन्दू महासंघ संगठन के पदाधिकारी,सदस्य,एवं कार्यकर्ताओं ने समाजसेवी सुनीता मेहता को ढेर सारी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।