
लालगंज, प्रतापगढ़ एक पेड़ मां के नाम अभियान में रोपित हुए नौ सौ पौध
लालगंज शीतलमऊ वन प्रभाग में पौध रोपित करते वन क्षेत्राधिकारी एवं अतिथि
लालगंज, प्रतापगढ़। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत गुरूवार को यहां शीतलमऊ वन ब्लाक में नौ सौ पौध रोपित हुए। सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा अभियान के तहत महोगिनी, कनकचम्पा, अमरूद, पाकड़, नीम, महुआ, जामुन, बरगद, पीपल आदि प्रजाति के पौध रोपित हुये। कार्यक्रम में चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी व क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में एक पेड़ मां के नाम अभियान को भारत माता की समृद्धि का संकल्प कहा गया। अभियान में शामिल लोगों ने भारत माता का जयघोष भी किया। संयोजक वन क्षेत्राधिकारी एसपी मिश्र ने कहा कि पौधरोपण अभियान से प्राकृतिक संतुलन को भी समृद्धि मिला करती है। कार्यक्रम का संचालन वन दरोगा त्रिभुवन नाथ तिवारी ने किया। वन दरोगा रमेश कुमार मिश्र ने आभार जताया। इस मौके पर दिनेश कुमार, अंगद तिवारी, सोनू मिश्र, विनय पाण्डेय, दिनेश सिंह आदि रहे।