
कन्नौज , पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान।
ऋषभ दुबे नैमिष टुडे
कन्नौज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, सांसद कन्नौज अखिलेश यादव के जन्मदिन पर समाजवादी कार्यकर्ताओं ने फोन कर पूर्व मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। तिर्वा मेडिकल कॉलेज में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सपा कार्यकर्ताओं ने रक्त दान किया। वरिष्ठ सपा नेता बाबा रामप्रकाश यादव की मौजूदगी मे अजय यादव एडवोकेट छिबरामऊ, अनुज यादव पूर्व छात्र सभा सपा कन्नौज, सुधीर कुमार एडवोकेट, ब्रजपाल शाक्य, राजेश पाल, अरविन्द कुमार, नरेंद्र कुमार एडवोकेट समेत कई सपा कार्यकर्ताओं ने रक्त दान किया। इस अवसर पर अजय यादव ने कहा कि रक्तदान को भी महादान कहा जाता है। रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ रहता है और किसी दूसरे को जीवन मिलता है। तिर्वा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने सभी रक्तदान दाताओं को दानवीर का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।