
प्रतापगढ़ , शिव शंकर तिवारी “सोहगौरा” को पुनः ब्राह्मण महासभा उत्तर प्रदेश को अध्यक्ष और राष्ट्रीय संगठन चुनाव प्रभारी मनोनीत किया गया
प्रतापगढ़। ब्राह्मण महासभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. अजय तिवारी ने एक बार फिर से पं. शिव शंकर तिवारी “सोहगौरा” निवासी कल्याणपुर मौरहा- किठावर बाजार को ब्राह्मण महासभा का उत्तर प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय संगठन चुनाव प्रभारी के रूप में मनोनीत किया है। संगठन ने इस निर्णय पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पं. शिव शंकर तिवारी “सोहगौरा” की संगठन के प्रति प्रतिबद्धता एवं नेतृत्व क्षमता को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने आशा जताई कि तिवारी जी संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में सफल रहेंगे।
इस अवसर पर ब्राह्मण महासभा भारत के राष्ट्रीय कार्य. अध्यक्ष मुन्ना मिश्र, बिहार प्रदेश अध्यक्ष अमर शंकर मिश्र, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रंजीत झा, मध्य प्रदेश अध्यक्ष वंदना शर्मा, राष्ट्रीय,प्रदेश, जिला एवं महानगर कार्यकारिणी सदस्यों व पदाधिकारियों ने प्रसन्नता जताई और उन्हें पूर्ण समर्थन देने का संकल्प लिया।