उत्तर प्रदेश आगरा , विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश गोरक्षा प्रकोष्ठ में नि: स्वार्थ भाव से कार्य किया:ज्ञानेन्द्र त्यागी

उत्तर प्रदेश आगरा , विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश गोरक्षा प्रकोष्ठ में नि: स्वार्थ भाव से कार्य किया:ज्ञानेन्द्र त्यागी

विष्णु सिकरवार 

आगरा। विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विकास पाराशर ने प्रेस वार्ता में संदेश दिया। विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश की पहली कार्यकर्ता सूची विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कालका पीठाधीश्वर परम पूज्य महंत सुरेन्द्रनाथ अवधूत महाराज के पावन चरणों में समर्पित कर दी है। क्योंकि वे हमारे अभियान में ऋषितुल्य मार्गदर्शक रहे हैं जिनके आदेश और आशीर्वाद से मैंने गोरक्षापीठाधीश्वर परम पूज्य महंत योगी आदित्यनाथ महाराज के लिए हिंदुत्व व राष्ट्र कार्य को पूरी निष्ठा,समर्पण,और मनोयोग से पूर्ण करने का सौभाग्य प्राप्त किया। गुरुदेव के दिव्य आशीष के पुण्य प्रताप से, इतने अल्प समय में मुझे जो भी सफलता मिली है, वह वास्तव में एक बालक पर उनकी कृपा की छाया है। इस सूची की एक प्रति मेरे प्रोटोकॉल अनुसार मुझसे वरिष्ठ,कर्म योगी विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री योगी तेजपाल सिंह को भी सादर समर्पित की गई है। हालाँकि विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विकास पाराशर ने कहा कि विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश प्रकोष्ठ के गठन में मेरी राय नहीं ली गई। यह निश्चय ही मेरे लिए पीड़ादायक और आश्चर्यजनक रहा। मेरा इस बात पर रूठना जायज है ।यदि विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति जैसे अनुभवी और संगठनशील नेतृत्वकर्ता निर्णय से पूर्व एक बार संवाद कर लेते तो न केवल संगठनात्मक सौहार्द और सामंजस्य बना रहता बल्कि कई समर्पित विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को भी उचित सम्मान मिल पाता। विशेष

रूप से विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के हमारे साथी ज्ञानेन्द्र त्यागी जी जो विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश गोरक्षा प्रकोष्ठ में निःस्वार्थ भाव से कार्य किया ज्ञानेन्द्र त्यागी का सम्मान होना आवश्यक था। ज्ञानेन्द्र त्यागी तो पद के इच्छुक नहीं हैं न मान-सम्मान के लोभी। ज्ञानेन्द्र त्यागी केवल गोरक्षापीठाधीश्वर परम पूज्य महंत योगी आदित्यनाथ महाराज व सनातन धर्म की सेवा के लिए समर्पित हैं। हमारे विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता का एक ही उद्देश्य से प्रेरित है हिंदुत्व का उत्थान और राष्ट्र सेवा।विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति सही कहा विश्व हिंदू महासंघ संगठन का पेट बड़ा होता है। जितने अधिक समर्पित विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के जितने भी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता होंगे उतनी ही शक्ति और गति हमारे वैचारिक आंदोलन को मिलेगी। लेकिन साथ ही यह भी सत्य है कि संगठनात्मक व्यवस्था में विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को एक परिवार की भावना से देखा जाना चाहिए उनकी भावनाओं,कड़ी मेहनत और त्याग का यथोचित सम्मान भी हो। इसलिए मेरी विनम्र प्रार्थना है कि विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति उन समर्पित विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की भावनाओं का भी यथासंभव ध्यान रखें जो किसी पद की अपेक्षा किए बिना सेवा में लगे हैं। एक अभिभावक की तरह उनकी देखरेख प्रेरणा और संरक्षण विश्व हिंदू महासंघ संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगा।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें