
तालग्राम कन्नौज , कथा श्रवण करने से होता है मनुष्य का कल्याण
ऋषभ दुबे नैमिष टुडे
तालग्राम कन्नौज। ठाकुरद्वारा मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद् भागवत साप्ताहिक कथा में कथा वाचक आदित्य मनोहर पाठक ने बताया कि भागवत कथा सुनने से मनुष्य के जीवन की बड़ी से बड़ी समस्याएं दूर हो जाती हैं और उन्होंने श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया और उन्होंने गोवर्धन पूजा की श्रोताओं को कथा का रसपान कराया और बहुत ही सुंदर कथा का वर्णन किया और उन्होंने बताया कि भगवान की कथा में भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं भक्ति धर्म ज्ञान का विस्तृत वर्णन मिलता है कथा के माध्यम से मन बुद्धि और आत्मा का सुंदरीकरण होता है|मन जब शांत होता है तो दुख चिंता और पीड़ा का प्रभाव भी कम होने लगता है इसके अलावा कथा श्रवण से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है श्रद्धा और भक्ति की भावना जागृति होती है जो मानसिक संतुलन बनाए रखने में सहायक होती है|मनुष्य को अपने जीवन में प्रभु के बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए जो भक्त प्रभु से डरता है गलत कार्य से डरता है उसे भक्ति को दुनिया वालों से डरने की जरूरत नहीं होती है|मनुष्य को अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए क्योंकि हमारे कवियों ने लिखा है की कर्म ही पूजा है|अपना कर्म करते रहिए फल भगवान कर्म के ही अनुसार देते हैं इस मौके पर परीक्षित रामनाथ यादव और ठाकुरद्वारा समिति के पदाधिकारी अनिल शर्मा सुनील शर्मा रवि श्रीवास्तव शिवकुमार दीपक प्रजापति सोनू प्रजापति विशाल प्रजापति सुखलाल जोशी अजय पटेल प्रदीप शर्मा ओमकार नारदनगरवाक्षेत्र की महिलाएं व पुरुष भारी संख्या में उपस्थित रहे