उत्तर प्रदेश कन्नौज , में विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने मनाया योगी आदित्यनाथ का जन्म दिवस

 

उत्तर प्रदेश कन्नौज , में विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने मनाया योगी आदित्यनाथ का जन्म दिवस

ऋषभ दुबे नैमिष टुडे 

कन्नौज। हसेरन कस्बा के ब्लॉक मुख्यालय सभागार में विश्व हिंदू महासंघ ग के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरक्षित पीठाधीश्वर पूज्य योगी आदित्यनाथ महाराज जी का जन्म दिवस बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बादाम सिंह कठेरिया ने की। जन्मदिवस पर मिठाई वितरण की गयी। गौ रक्षा जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह सागर ने कार्यक्रम में कहा पूज्य महाराज जी ने हमेशा हिंदुत्व की रक्षा के लिए कार्य किया है इसलिए उनका नाम सभी के दिलों है। कार्यक्रम में सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। बड़े ही हर्षोल्लाह के साथ माल्यार्पण कर केक काट कर जन्मदिवस मनाया। कार्यक्रम में ब्रह्मा कुमार गुप्ता , शिवम राजावत , आकाश भदोरिया अभिषेक दिवाकर राजेश , सुनील मिश्रा , लाखन सिंह राजपूत सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें