
उत्तर प्रदेश आगरा , अकोला, लालऊ और मनकेंड़ा में विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 का कार्यक्रम संपन्न
विष्णु सिकरवार
आगरा। सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 का कार्यक्रम 29 मई से 12 जून 2025 तक जनपद के विभिन्न गांवों में आयोजित किये जा रहे हैं।
शनिवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के कार्यक्रम अकोला, लालऊ तथा मनकेंड़ा के गांव नगला कारे में आयोजित किए गए। इस दौरान किसानों, पशुपालकों एवं माता- बहनों को खेती और पशुपालन की तकनीकी जानकारी के साथ पशुपालन और कृषि यंत्रीकरण की योजनाओं से अवगत कराया गया। साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी के वैज्ञानिकों ने किसानों को केंद्र के कार्यक्रम और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की तकनीकियों की भी विस्तृत रूप से जानकारी दी। इस मौंके पर लखनऊ से आए कृषि निदेशालय के विषय वस्तु विशेषज्ञ रामसूरत वर्मा ने मौंके पर मौजूद किसानों को ऑर्गेनिक खेती करने की जानकारी दी। इस मौंके पर कृषि उपनिदेशक आगरा पुरुषोत्तम कुमार मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार सिंह, केवीके वैज्ञानिक धर्मेंद्र सिंह, केवीके वैज्ञानिक अंकुर त्रिपाठी, सहायक निदेशक (मृदा) आगरा मंडल विकास कुमार सेठ, जेष्ठ मत्स्य निरीक्षक मत्स्य विभाग आगरा मंडल आनंद कुमार, सलभ कुमार सिसोदिया, वैभव सारस्वत, दो विज्ञान सिंह, विष्णु त्यागी, विश्वेंद्रसिंह, संजीव कुमार आदि लोग मौजूद रहे।