
उत्तर प्रदेश आगरा , कागारौल के किरावली चौराहे पर दोपहिया वाहनों की सघन चेकिंग, दर्जनों वाहन चालकों का चालान
विष्णु सिकरवार
आगरा। कागारौल में किरावली चौराहे पर सोमवार को उपनिरीक्षक विजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में दोपहिया वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। कागारौल पुलिस ने दर्जनों दोपहिया वाहन चालकों का चालान किया।
अभियान के दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट,ओवरलोडिंग, कागजातों की कमी सहित अन्य नियम उल्लंघनों की जांच की। उपनिरीक्षक विजेंद्र शर्मा ने बताया कि यह अभियान सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाया गया। वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की चेतावनी भी दी गई।
चेकिंग अभियान में उपनिरीक्षक किशोर गौतम, उपनिरीक्षक विजय वर्मा, उपनिरीक्षक मिथुन कुमार, उपनिरीक्षक निशांत मिश्रा और उपनिरीक्षक अनुज दीक्षित सहित पुलिस बल के अन्य अधिकारी शामिल रहे। पुलिस ने लोगों से अपील की कि सड़क पर वाहन चलाते समय सभी नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।