
उत्तर प्रदेश कन्नौज , अहिल्याबाई होल्कर जी के 300वर्ष पर महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
हिमांशु द्विवेदी नैमिष टुडे
कन्नौज।जिले के ब्लॉक गुगरापुर के ब्लॉक सभागार में भाजपा जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में अहिल्याबाई होल्कर जी के त्रिशताब्दी वर्ष के अंतर्गत आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें भाजपा नेता दिलीप पांडे ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके शासन काल ,न्यायप्रियता,महिला सशक्तिकरण जो कार्य किया है।वो बहुत ही प्रेरणादायक है। उनके विचारों को हम लोग जन जन तक पहुंचने कार्य कर कर रहे है।कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित कर किया ।इस मौके पर काफी संख्या में जनसमुदाय हिस्सा लिया।इस दौरान गुगरापुर ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख संदीप चतुर्वेदी,राम सिंह यादव बीडीओ,राजेंद्र सिंह एडीओ,कुलदीप दोहरे जिला मंत्री,सुरेंद्र सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष जलालाबाद,चंद्रपाल पाल प्रधान गुसाईदासपुर, आदि लोग उपस्थित रहे।