
बिसवां सीतापुर , एल्पिस ग्लोबल स्कूल के प्रांगण में रविवार को यूथ डांस चैंपियनशिप का आयोजन
नैमिष टुडे/अतुल वर्मा
बिसवां नगर के एल्पिस ग्लोबल स्कूल के प्रांगण में रविवार को यूथ डांस चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बॉलीवुड कोरियोग्राफर व इंडिया बेस्ट डांसर फेम वर्तिका झा उपस्थिति रहीं। चैंपियनशिप में प्रदेश और दिल्ली से चयनित बच्चों ने अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान अलंकित वर्मा (लखीमपुर) को मिला। द्वितीय स्थान पर कैसवी सैनी (दिल्ली) रहीं। सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान आशीष पॉप (दिल्ली) को मिला। द्वितीय स्थान मुस्कान पॉप (लखनऊ) का था। ग्रुप डांस कैटेगरी में प्रथम स्थान यूडीसी जूनियर क्रू (दिल्ली) को मिला। जबकि द्वितीय स्थान एमआर क्रू (कानपुर) को मिला। डुएट कैटेगरी में दिव्या-गुरमीत (अयोध्या) प्रथम और राज- जूही द्वितीय रहे। कार्यक्रम में संदीप वर्मा, करण सिंह, कृष्णा मिश्रा, प्रीति कश्यप, दिव्या राठौर, राम तिवारी, शिवा शामिल रहे।