उत्तर प्रदेश छिबरामऊ , कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा की बगिया में प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई। 

 

उत्तर प्रदेश छिबरामऊ , कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा की बगिया में प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई। 

ऋषभ दुबे नैमिष टुडे 

छिबरामऊ। छिबरामऊ में कांग्रेस कार्यालय बाबा की बगिया में जिलाध्यक्ष मो0 शाक़िर हुसैन के नेतृत्व में भारत रत्न,आधुनिक भारत के निर्माता प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई,इस मौके पर सभी कांग्रेसियों ने पण्डित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण और फूल चढ़ाकर श्रध्दांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष मो.शाक़िर हुसैन ने कहा पण्डित जवाहर लाल नेहरू के प्रधानमंत्री बनने से पहले भारत में एक सुईं भी नहीं बनती थी, उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद देश उन्नति की ओर तेज़ी से बड़ा,देश में जहाज़ बनने लगे,एम्स,इसरो,आई.आई.एम,आई.आई.टी,सहित कई संस्थाओं का निर्माण हुआ, हरित क्रांति व श्वेत क्रान्ति के जनक भी स्व0 पंडित जवाहर लाल नेहरू जी थे। इस पुण्य तिथि कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य संजय पौल ,हरिशंकर मिश्रा एडवोकेट, कांग्रेस सेवादल प्रदेश सचिव विनोद कुमार दुबे (पप्पू), प्रियंका दुबे,सी.बी.सिंह,विनय भदौरिया,जिलाध्यक्ष आरटीआई मो0 आमिर अंसारी एडवोकेट,मो0 उवैस एडवोकेट,आमिर खान,राजू खान,मेहराज वारसी,मो.अनीस राजू,सरफ़राज़ अहमद,अश्वनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।*

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें