आगरा, माता अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण दौड़ का आयोजन

आगरा, माता अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण दौड़ का आयोजन

आगरा। खेरागढ़ नगर मंडल में माता अहिल्याबाई होल्कर जी की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत सैया रोड स्थित देवी माता मंदिर प्रांगण में महिला सशक्तिकरण दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनिया, विधायक भगवान सिंह कुशवाहा एवं पूर्व विधायक महेश गोयल द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।

मुख्य अतिथि प्रशांत पौनिया ने अपने संबोधन में कहा कि माता अहिल्याबाई होल्कर ने न केवल हजारों मंदिरों का निर्माण और सौंदर्यीकरण कराया, बल्कि घाटों को पक्का कराने जैसे कार्य भी अपने नेतृत्व में करवाए। उन्होंने महिला शक्ति को संगठित करने और उन्हें न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दे रहे हैं।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री शिवकुमार प्रमुख, संतोष कटारा, जिला अभियान संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष दिनेश गोयल, मेघराज सोलंकी, सोनू चौधरी, उमाशंकर माहौर,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पंकजा शर्मा, कार्यक्रम संयोजिका कृष्णा गर्ग, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मातेन्द्र धाकरे, जिला सह मीडिया प्रभारी बब्बू चौधरी, हमेन्द्र तिवारी, गौरव सोलंकी, विजयपाल सिकरवार, मंडल अध्यक्ष कपिल जिंदल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ममता गर्ग, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन गोयल, पवन सिकरवार सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षगण व बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें