विशाल प्रतिमा के लिए हुआ भूमि पूजन  मुंगरा बादशाहपुर जौनपुर/ब्यूरो प्रमुख अरुण कुमार दुबे नैमिष टुडे 

विशाल प्रतिमा के लिए हुआ भूमि पूजन 

मुंगरा बादशाहपुर जौनपुर/ब्यूरो प्रमुख अरुण कुमार दुबे नैमिष टुडे 

क्षेत्र के श्री मनोकामनासिद्ध दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर बहोरीकपुर मुंगरा बादशाहपुर में जन संवाद फाउंडेशन के तत्वाधान में चिरंजीव भगवान श्री परशुराम जी की विशाल प्रतिमा की स्थापना हेतु भूमि पूजन प्रसाद वितरण एवं सांस्कृतिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जन संवाद फाउंडेशन के अध्यक्ष पंकज मिश्रा समाजवादी पार्टी नेता ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान श्री परशुराम की विशाल प्रतिमा की स्थापना के लिए सोमवार के दिन मंत्रोच्चारण के बीच विधि विधान से भूमि पूजन हुआ जहां पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विरोधी दल विधानसभा उत्तर प्रदेश एवं पूर्व अध्यक्ष विधानसभा उत्तर प्रदेश माता प्रसाद पाण्डेय ने शिरकत की वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी गायक आर्यन बाबू, विवेक मिश्रा वरदान, निशा उपाध्याय, नंदिनी स्वराज ने जलवा बिखरा जहां हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ हजारों लोगों ने भंडारे में महाप्रसाद ग्रहण किया।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें