कर्जदारों से परेशान व्यापारी ने अपने घर पर फांसी लगाकर दी जान, पुलिस मामले की रही जांच पड़ताल।

ऋषभ दुबे /नैमिष टुडे 

 

छिबरामऊ‌। विशुनगढ़ रोड स्थित आनंद ट्रेड्स के मालिक आनंद कुमार ने कर्ज तथा सूदखोरों से परेशान होकर अपने घर में आज सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। मृतक आनंद कुमार की जेब से एक सुसाइट नोट भी मिला है। जिसमें उसने कई व्यापारियों पर कर्ज की बात कही। उसने कई लोगों के नाम भी लिखे हैं जो उधार माल ले गए परन्तु पैसे नहीं दिए। हाल में ही एक कर्जदार ढाई लाख की सरिया रुपए के बदले ले गया। जिससे उसकी माली हालत खराब हो गई। उधार के रुपये का ब्याज दोगुना होने से भी परेशान था। जेब से मिले सुसाइड नोट में व्यापारी ने पांच लोगों को आत्महत्या के लिए दोषी ठहराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें