आगरा उत्तर प्रदेश                                                                किरावली के कौरई सहकारी समिति में चोरी, लाखों का माल पार

 

 

 

 

विष्णु सिकरवार

आगरा। थाना किरावली क्षेत्र के ग्राम कौरई में स्थित बीपैक्स सहकारी समिति में बीती रात चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपये का कीमती सामान चुरा लिया।

सहकारी समिति में कार्यालय सहायक के पद पर कार्यरत कृष्ण कुमार ने बताया कि रविवार को छुट्टी के बाद जब वह सोमवार सुबह कार्यालय पहुंचे, तो उन्होंने वहां सब कुछ बिखरा हुआ पाया। समिति के दोनों मुख्य गेट खुले थे। अंदर जांच करने पर पता चला कि चोर दो बैटरियां, एक इनवर्टर, एक एलईडी टीवी और इंटरनेट युक्त डीवीआर कैमरे चुरा ले गए हैं।

घटना की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम (112 पीआरवी) को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरू की। थाना प्रभारी केवल सिंह ने भी अपनी टीम के साथ मौके का मुआयना किया और जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।

कृष्ण कुमार ने बताया कि कौरई स्थित यह बीपैक्स सहकारी समिति किसानों को खाद और अन्य कृषि सामग्री उपलब्ध कराती है। कार्यालय से महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी हो जाने के कारण समिति का कामकाज प्रभावित होगा। उन्होंने इस चोरी की पूरी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी है।

थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और बताया कि चोरी की घटना की आगे की जांच जारी है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें