
संस्कृति व चरित्र पर आधारित हो शिक्षा-उमेश द्विवेदी
पं. डीएन तिवारी कान्वेंट स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह में आध्यात्म व साहित्य पर हुई परिचर्चा
मेधावी को सम्मानित करते शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी
कार्यक्रम में प्रस्तुतियां देते नौनिहाल
लालगंज, प्रतापगढ़। क्षेत्र के भेभौंरा देवनगर स्थित पं. डीएन तिवारी कान्वेंट स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह व शिक्षा व संस्कृति पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। गोष्ठी में दण्डीस्वामी आनंदाश्रम जी महराज, भागवतभूषण पं. विनय शुक्ल एवं डॉ. अम्बिकेश त्रिपाठी ने गुरूकुल शिक्षा पद्धति को संस्कृतपरक शिक्षा का मजबूत आधार बताया। मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने कहा कि बच्चों को शिक्षा में ज्ञान के साथ चरित्र व संस्कृति का बोध कराते हुए उनके व्यक्तित्व का निर्माण केन्द्रित हो। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक जयप्रकाश तिवारी व संचालन साहित्यकार अंजनी अमोघ ने किया। सिद्धि, याशमीन, मनु, माही, प्रियांशी, प्रिंस, शौर्य, अनुराग, अनन्त, देवांश, श्रेया व स्वाती ने स्वागत गान तथा मनमोहक भाव नृत्य से कार्यक्रम की समां बांधी। कार्यक्रम में जूनागढ़ राजस्थान के सन्त कवि अक्षयशिवम शुक्ला, प्रयागराज के शिवराम त्रिपाठी, दिल्ली के देवचंद्र शुक्ल ने काव्यपाठ भी किया। वहीं आयोजन समिति की ओर से समाजसेवी चंद्रशेखर शुक्ल, रघुनंदन शुक्ल, ज्ञानप्रकाश शुक्ल को आनन्दाश्रम जी महराज ने सम्मानित किया। प्रधानाचार्या सुधा तिवारी ने शैक्षिक प्रगति आख्या प्रस्तुत की। संरक्षक डॉ. विजयप्रकाश त्रिपाठी ने आभार जताया। इस मौके पर शिवांश पाण्डेय, ओपी पाण्डेय, सुरेश तिवारी, रूपेश विश्वकर्मा, सपना वर्मा, सीमा यादव, नेहा सिंह, संतोष शुक्ल, हरीशपाल तिवारी, अखिलेश मिश्र, फूलचंद्र पाण्डेय, राजकुमार मिश्र, बृजेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।