
पानी बचाने हेतु जल शपथ दिलाकर ग्राम जल अभियान का हुआ शुभारंभ
जल संरक्षण के लिए वर्षा जल संचयन जरूरी-अजय क्रांतिकारी
स्कूली बच्चे जल प्रहरी बनकर लोगों को जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन के लिए करेंगे जागरूक।
लोगों को जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से जल चैंपियन एवं पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी के नेतृत्व में लगातार जल संरक्षण अभियान चलाने के क्रम आज मांधाता ब्लॉक के तीरथ एकेडमी में जल शपथ दिलाकर लोगों को जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन के लिए प्रेरित करते हुए ग्राम जल अभियान का शुभारंभ किया गया।बच्चों को संबोधित करते हुए जल चैंपियन एवं पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि पानी को हम बना नहीं सकते।समय रहते अगर पानी को नहीं बचाया गया तो इसका परिणाम पीढ़ियों को भुगतना पड़ेगा।उन्होंने सभी लोगों को जल शपथ दिलाकर पानी बचाने हेतु प्रेरित किया।इसी कड़ी में पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने लोगों जलवायु संरक्षण हेतु अधिकाधिक पेड़ लगाने और उसके संरक्षण हेतु जागरूक किया आगामी वर्षाकाल में वृक्षारोपण हेतु अभी से गड्ढे खोदने हेतु जागरूक किया।उन्होंने सभी से ‘जल प्रहरी’ लोगों को जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन के लिए पानी बचाने का आह्वाहन किया।
पर्यावरण सैनिक रवि प्रकाश ने सभी लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ों को कटने बचाने हेतु जागरूक किया उन्होंने कहा कि पर्यावरण सेना के वृक्ष रक्षा अभियान से जुड़े और पेड़ों को कटने से बचाएं।
इस मौके पर रवि कुमार,सोनल,नमन कुमार तिवारी,प्रियंका,सोनी,मोनू सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।