
श्री कृष्ण जी के जन्म पर झूमा पूरा कथा पंडाल
नैमिष टुडे/डॉ. अभय शुक्ला
लक्ष्मणपुर/ प्रतापगढ़। सगरा सुन्दरपुर में चल रही सात दिवसीय कथा में कथा वाचक व्यास सर्वेश मणि त्रिपाठी द्वारा श्रीकृष्ण जन्म की मार्मिक कथा सुनकर पाण्डाल में मौजूद श्रोता भावविभोर हो गए।कथा वाचक व्यास ने बताया कि जब अत्याचारी कंस के पापों से धरती डोलने लगी,तो भगवान कृष्ण को अवतरित होना पड़ा।सात संतानों के बाद जब देवकी गर्भवती हुई,तो उसे अपनी इस संतान की मृत्यु का भय सता रहा था।भगवान कृष्ण के जन्म लेते ही जेल के सभी बंधन टूट गए।जब-जब धरती पर धर्म की हानि होती है,तब-तब भगवान धरती पर अवतरित होते हैं।जैसे ही कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ पूरा पंडाल जयकारों से गूंजने लगा।श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर भक्ति गीतों पर झूम उठे।श्रीकृष्ण जन्म उत्सव पर नन्द के आनंद भयो जय कन्हैयालाल की भजन प्रस्तुत किया तो श्रद्धालु नाचते गाते भक्ति आस्था भावनाओं में गोते लगाने लगे।कथा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भजन सोहर गाकर कर भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशियां मनाई।कथा से पूर्व कथा के संयोजक शिवम द्विवेदी ने व्यास को माल्यार्पण,रोली चन्दन लगाकर किया। इस कथा में मुख्य रूप से जनसत्ता कि० प्रको० जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, राणा सुबेदार सिंह,रामपुर बावली के व्यापार मण्डल अध्यक्ष राजू सिंह,आदर्श परिवार के अध्यक्ष उमाशंकर मिश्र,अरविंद सिंह,राम यश त्रिपाठी, हरिश्चंद्र शुक्ल, राजेंद्र मिश्र ननके मिश्र ,कुलदीप शुक्ल,दयाशंकर तिवारी,संध्या तिवारी,हरीश तिवारी, माधवकांत द्विवेदी,राम कुमार मिश्र, शिवकुमार त्रिपाठी समेत अनेक लोग मौजूद रहे।