
गांव चलो अभियान के तहत हुआ घर-घर सम्पर्क
नैमिष टुडे/डॉ. अभय शुक्ला
लक्ष्मणपुर प्रतापगढ़। मंडल लक्ष्मणपुर के सेक्टर हंडौर पूरे शुक्लान में गांव चलो अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा घर-घर जाकर लोगो से सम्पर्क किया गया। जनसम्पर्क करने वाले सदस्यो में ब्लाक प्रमुख पति डॉ राकेश सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह, मंडल संयोजक सन्तोष शुक्ल साहब,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुरलीधर उपाध्याय, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष संजय शुक्ला समाजसेवी, बूथ अध्यक्ष बीरेंद्र मणि त्रिपाठी, मंडन मिश्र, नारेंद्र सिंह, बृजेश शुक्ल, अनूप त्रिपाठी, रमेश चंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।