
पत्रकारों का उत्पीड़न नहीं होगा बर्दाश्त, प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम सुंदर पाराशर
पिनाहट में संगठन के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक, नीरज धनगर तहसील उपाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष पिनाहट हिमांशु गुप्ता बने
आगरा। प्रदेश में लगातार पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले सामने आते रहते हैं। जिसे लेकर अब पत्रकार संगठन और ज्यादा मजबूत हो रहे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश का सबसे पुराने संगठन ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का लगातार कुनबा बढ़ रहा है। प्रदेश में पत्रकारों के उत्पीड़न को लेकर अपनी आवाज बुलंद करता रहता है। वही संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार सदस्यता अभियान और पदाधिकारी के साथ बैठक कर संगठन और पत्रकारों के हित में बात की जा रही है। रविवार को कस्बा पिनाहट के चंबल नदी घाट पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्यों की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम सुंदर पाराशर और जिलाध्यक्ष विष्णु सिकरवार पहुंचे जहां जिला उपाध्यक्ष नीरज परिहार और उनकी टीम द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष सहित कोषाध्यक्ष शिवम सिकरवार का साफा माला पहनकर जोरदार स्वागत सम्मान किया, पटका पहनाकर तस्वीर भेंट की गई। इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम सुंदर पाराशर ने कहा कि पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। पत्रकार अपनी कलम से जनता की आवाज को अधिकारियों एवं शासन तक पहुंचाने का काम करता है। ऐसे में पत्रकारों के उत्पीड़न होगा तो संगठन मजबूती से अपनी आवाज उठाएगा और न्याय दिलाने का काम करेगा। इस दौरान जल अध्यक्ष विष्णु सिकरवार ने कहा कि पत्रकार शुरू से ही जनता की आवाज रहा है,अपने सम्मान के साथ कार्यकर्ता है। पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा संगठन उनके साथ है। इस दौरान तहसील उपाध्यक्ष बाह नीरज धनगर और ब्लॉक अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता को नियुक्त किया गया। दोनों पदाधिकारी का माला पटका पहनकर सम्मान किया गया। इस दौरान जिलाउपाध्यक्ष नीरज परिहार,कोषाध्यक्ष शिवम सिकरवार, हिमांशु गुप्ता, नीरज धनगर, विनय बघेल, सोनू बर्मा, मोनू शर्मा, महेश परिहार, सोनू कुमार, आदि लोग मौजूद रहे।